सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली एक लाख से अधिक आबादी के लिए अच्छी खबर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली एक लाख से अधिक आबादी के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अगले सप्ताह नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिलने वाला है। इससे क्षेत्र के लोगों को अब बेहतर इलाज की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें बेवां और सिरसिया जैसे दूर के स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने अस्पताल के नए भवन को स्वास्थ्य विभाग को सौंपने के लिए पत्र भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी और अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
वर्तमान में डुमरियागंज में पीएचसी की ओपीडी पास ही स्थित प्रसव केंद्र के एक कमरे में चल रही है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों दोनों को ही परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गौरतलब है कि डुमरियागंज स्थित इस नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तीन दिन पहले जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में कर दिया था। हालांकि, लोकार्पण के बाद भी कार्यदायी संस्था द्वारा भवन को स्वास्थ्य विभाग को आधिकारिक रूप से हैंडओवर नहीं किया गया था।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने बताया कि नए पीएचसी भवन का लोकार्पण हो चुका है और कार्यदायी संस्था अगले सप्ताह तक इसे विभाग को सौंप देगी। इसके बाद नए भवन में अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा और मरीजों को पीएचसी स्तर की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों को बेहतर ढंग से ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया जाएगा ताकि मरीजों को सुचारू रूप से स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
नए पीएचसी के शुरू होने से डुमरियागंज क्षेत्र के लोगों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। अब उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बेवां और सिरसिया की लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















