सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी ने विकास खंड नौगढ़ के उप केंद्र धेन्सा नानकार में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने आज विकास खंड नौगढ़ के उप केंद्र धेन्सा नानकार में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने आज विकास खंड नौगढ़ के उप केंद्र धेन्सा नानकार में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई अनियमितताएं देखने को मिलीं।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पास वजन मशीन उपलब्ध नहीं पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल खंड विकास अधिकारी को वजन मशीन मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों के कार्ड में रिप्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ नंबर अंकित न होने की बात सामने आई, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में बाधा आ सकती है।

जिलाधिकारी को निरीक्षण में गर्भवती महिलाओं का ट्रैकिंग रजिस्टर और सैम (गंभीर तीव्र कुपोषण) मैम (मध्यम तीव्र कुपोषण) बच्चों का रजिस्टर भी अधूरा मिला। मौके पर जिलाधिकारी ने गर्भवती महिला गीता से बातचीत की और उन्हें प्रत्येक बीएचएनडी दिवस पर अपनी जांच कराने के लिए निर्देशित किया।

ड्यू लिस्ट के अनुसार उपकेंद्र पर 11 बच्चे पंजीकृत थे। जिलाधिकारी ने एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को गर्भवती महिलाओं को उचित स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने के निर्देश दिए। साथ ही, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को टीकाकरण से एक दिन पहले घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सूचित करने के लिए कहा, ताकि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहे।

एएनएम को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला जांच और टीकाकरण से न छूटे। निरीक्षण के समय सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रहीं।

जिलाधिकारी ने इन कमियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं, ताकि लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का सुचारू रूप से लाभ मिल सके।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.