बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के उतरौला थाना कोतवाली पुलिस ने पिकअप से चोरी हुई बैट्री के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के उतरौला थाना कोतवाली पुलिस ने पिकअप से चोरी हुई बैट्री के मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैऔर चोरी की गई बैट्री भी बरामद कर ली है।पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी अनीश ने 5 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि 3 मई की रात उनकी पिकअप गाड़ी (UP40AT6368) से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैट्री चोरी कर ली है। पुलिस ने जल्द मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी (उतरौला) राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह की टीम ने जल्द कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को धर दबोचा।
पहला आरोपी, अमजद, गांधी नगर स्थित सब्जी मंडी के पीछे एक बाग से गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे आरोपी, हरिहर प्रसाद, को तहसील गेट उतरौला के पास से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने चोरी की गई बैट्री हरिहर प्रसाद की ‘बाबा वेल्डिंग’ नामक दुकान पर 2000 रुपये में बेच दी थी। पुलिस ने निशानदेही पर चोरी हुई LIVFAST DURO RIDE 09 बैट्री को बरामद कर लिया है।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, कांस्टेबल सिकंदर चौहान, अरविंद यादव और अरुणेश पटेल शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























