महराजगंज
आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ महराजगंज जनपद में पहली बार जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ महराजगंज जनपद में पहली बार जिला स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता आगामी 11 मई, दिन रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, महराजगंज में आयोजित की जाएगी।
#ऑपरेशन_सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए विभत्स आतंकी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया: कर्नल सोफिया कुरैशी pic.twitter.com/Vm1yxP65rW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 7, 2025
आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आर्म रेसलिंग एक तेजी से लोकप्रिय होता हुआ खेल है और जनपद में पहली बार आधिकारिक रूप से इस स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
आज इस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा कि महराजगंज जनपद में पहली बार इस खेल का आयोजन होना गौरव का विषय है और प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलना एक अच्छी बात है।
जिला सचिव संजय सैनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता सब जूनियर (12-15 वर्ष), जूनियर (16-18 वर्ष), यूथ (18-23 वर्ष), और सीनियर ओपन (महिला और पुरुष दोनों) वर्गों में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ी लखनऊ में 14-15 मई को नेहरू युवा केंद्र के बहुद्देशीय हॉल में होने वाली प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी पंजाब के लुधियाना में 6 से 8 जून तक आयोजित होने वाली 47वीं राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025













