सिद्धार्थनगर :उद्यान विभागने मनाई 50वीं वर्षगांठ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथी रहे राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में उद्यान विभाग के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज सिद्धार्थनगर में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों की धूम रही।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में उद्यान विभाग के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज सिद्धार्थनगर में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों की धूम रही। राज्य सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने लोहिया कलाभवन से विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल और बांसी के विधायक जय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाधिकारी ने मंत्री और अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीक से खेती करने और वैश्विक बाजार में अपनी उपज पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने नगदी फसलों की खेती और खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों पर जोर दिया। मंत्री ने किसानों को औद्यानिक खेती के लिए सरकार द्वारा दी जा रही अनुदान योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने मंडी की सड़कों की मरम्मत और हाट पैठ विकसित करने के निर्देश भी दिए।

सांसद जगदम्बिका पाल ने जनपद में मंत्री के प्रथम आगमन पर बधाई दी और पूर्व में स्वीकृत उद्यान पार्क तथा आज लोकार्पित और शिलान्यास की गई विभिन्न परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने काला नमक धान की खेती और मछली उत्पादन में जनपद की प्रगति की सराहना की।

विधायक जय प्रताप सिंह ने उद्यान विभाग को महत्वपूर्ण बताते हुए हाईटेक नर्सरी और अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग किसानों को फूल, सब्जी आदि की खेती के लिए पौधे और बीज उपलब्ध करा रहा है और बागवानी, पॉलीहाउस और मशरूम की खेती के लिए अनुदान भी दे रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने मंत्री के मार्गदर्शन में उद्यान विभाग की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।

आज लोकार्पित और शिलान्यास की गई प्रमुख परियोजनाओं में हाईटेक नर्सरी, नवीन मत्स्य मंडी, पांच नवीन संपर्क मार्ग, राजकीय पौधशाला डुमरियागंज का सुदृढ़ीकरण, राजकीय अलंकृत उद्यान यशोधरा महादेवा कुर्मी बर्डपुर में तालाब का सौंदर्यीकरण, दो नवीन संपर्क मार्ग और सीसी रोड का निर्माण, तथा हाट पैठ दुलहा सुमाली ककरहवा का लोकार्पण शामिल है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.