बलरामपुर: फर्जी चेक से स्वयं सहायता समूह के1.35 लाख रुपये उड़ाने वाले 5आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर
बलरामपुर जनपद थाना रेहरा बाजार पुलिस ने स्वयं सहायता समूह से फर्जी चेक के माध्यम से 1 लाख 35 हजार रुपये निकालने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद थाना रेहरा बाजार पुलिस ने स्वयं सहायता समूह से फर्जी चेक के माध्यम से 1 लाख 35 हजार रुपये निकालने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने इस मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 27 अप्रैल को सीमा देवी ने थाना रेहरा बाजार में शिकायत दर्ज कराई थी कि रामबाबू गुप्ता और सुशील तिवारी ने संगम स्वयं सहायता समूह के खाते से, जिसमें यूपीएसआरएलएम से प्राप्त धनराशि और बैंक द्वारा अंतरित ब्याज सहित कुल 1,36,253 रुपये थे, सुनियोजित तरीके से फर्जी चेक जारी कर 14 फरवरी 2024 को 1 लाख 35 हजार रुपये निकाल लिए। इस पर थाना रेहरा बाजार में एफआईआर संख्या 55/2025 धारा 419, 420, 467, 468 और 471 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह ने नामजद अभियुक्त रामबाबू गुप्ता और सुशील तिवारी को रेहरा बाजार बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। विवेचना के दौरान इस मामले में बैंक कर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने इंडियन बैंक रेहरा बाजार से तीन सह-अभियुक्तों – असिस्टेंट मैनेजर अतिन सक्सेना, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर प्रकाश सौरभ पाल और रिंकू शर्मा उर्फ कौशल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

Voice Of News 24