महराजगंज: पुलिस अधीक्षक ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लिया, फ्लैग मार्च किया

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सोनौली में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज थाना सोनौली अंतर्गत खनुआ चौकी स्थित इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सोनौली में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज थाना सोनौली अंतर्गत खनुआ चौकी स्थित इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सशस्त्र सीमा बल की टीम और भारी पुलिस बल के साथ सीमा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया और पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बातचीत की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह फ्लैग मार्च और गश्त सीमा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की सक्रियता और समन्वय को दर्शाता है। इसका उद्देश्य सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने सीमा पर तैनात जवानों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।

 

 

Voice Of News 24