सिद्धार्थनगर:भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, पुलिस और SSB ने किया संयुक्त रूट मार्च

सिद्धार्थनगर

पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के मद्देनजर, सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के मद्देनजर, सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर स्थित थानों की पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की टीमों ने संयुक्त रूप से सीमावर्ती इलाकों में रूट मार्च किया और संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं तथा वाहनों की गहनता से तलाशी ली।

यह संयुक्त कार्रवाई सीमा पार से किसी भी संभावित घुसपैठ या संदिग्ध गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से की गई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और एसएसबी के जवान सीमा के संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं और हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

 

Voice Of News 24