सिद्धार्थनगर: बांसी पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत, थाना बांसी पुलिस ने आज
बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत, थाना बांसी पुलिस ने आज
बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पहला मामला वाद संख्या 37/18 से संबंधित है, जिसमें धारा 323और 504 के तहत बसंतपुर टोला घघरवा निवासी शिवपूजन को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, दूसरा मामला वाद संख्या 1423/17 का है, जिसमें धारा 147 और 504 के तहत बलुआ निवासी किसमती को हिरासत में लिया गया।

थाना बांसी पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया।

इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विनय पासवान, उपनिरीक्षक विजयप्रकाश दीक्षित, मुख्य आरक्षी शैलेंद्र प्रतापचंद्र और महिला आरक्षी गीताजंली कुशवाहा की टीम शामिल रही। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षक बांसी मयंक द्विवेदी और निरीक्षक बांसी संतोष कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.