सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पुतले का दहन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पुतले का दहन किया। यह प्रदर्शन अखिलेश यादव द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के साथ अपनी तस्वीर लगाने के विरोध में किया गया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट गेट के सामने अखिलेश यादव का पुतला फूंका। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने किया। प्रदर्शन में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, सुनील अग्रहरि, लाल जी बाबा, विकास पांडेय, निशांत और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के इस कदम को बाबा साहेब का अपमान बताया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अखिलेश यादव से माफी मांगने की मांग की।
इस घटना ने सिद्धार्थनगर में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव पर दलित समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























