लखनऊ
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के गुरुवार 1 मई को लखनऊ दौरे के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के गुरुवार 1 मई को लखनऊ दौरे के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुरक्षा कारणों से 30 अप्रैल की रात 12 बजे से 1 मई को कार्यक्रम समाप्ति तक भारी और बड़े कॉमर्शियल वाहनों का रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
उपराष्ट्रपति के लखनऊ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। यातायात पुलिस ने वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है।
यातायात पुलिस के अनुसार, भारी और बड़े कॉमर्शियल वाहनों को शहर के बाहरी इलाकों से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने सभी वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























