सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद मे आज सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट में नव-निर्मित भव्य गेट का उद्घाटन बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह द्वारा किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद मे आज सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट में नव-निर्मित भव्य गेट का उद्घाटन बस्ती मंडल के मंडलायुक्त अखिलेश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने सिद्धार्थनगर में ही बस्ती मंडल की कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मंडल के अंतर्गत कर-करेत्तर और राजस्व वसूली की प्रगति की भी मंडलीय समीक्षा बैठक की और इस संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए।
मंडलायुक्त का यह दौरा सिद्धार्थनगर जिले के लिए महत्वपूर्ण रहा, जिसमें न केवल एक नई सुविधा का उद्घाटन हुआ बल्कि मंडल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा भी की गई, जिससे क्षेत्र में सुशासन और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























