सिद्धार्थनगर:संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती का शव बाग में बरामद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र के सोहास सुमाली के टोला तेनुहवां स्थित एक बाग में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र के सोहास सुमाली के टोला तेनुहवां स्थित एक बाग में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में पाया गया। शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

मृतका के परिजनों का कहना है कि युवती कल रात से लापता थी। घरवालों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।मृतका की पहचान
सावित्री पुत्री मोहित लोध उम्र करीव 18 वर्ष निवासी ग्राम तेनुहवा मौजा सोहास शुमाली थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है बताते चले की आज सुबह जब गांव के कुछ लोग बाग की ओर निकले तो वहां शव पड़ा हुआ देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही उसका थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच हर पहलू से की जा रही है—चाहे वह हत्या हो, आत्महत्या या कोई अन्य कारण। यह घटना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Voice Of News 24