बृजमनगंज:दंपति ने जान बचाने की लगाई CM से गुहार, गांव छोड़ने और आत्महत्या की दी धमकी

बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड भारत माता चौक अवध नगर के निवासी भूल्टन ने स्थानीय पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड भारत माता चौक अवध नगर के निवासी भूल्टन ने स्थानीय पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने ही गांव के दर्जनों लोगों से अपनी और अपनी पत्नी की जान-माल का खतरा बताया है।

 

पीड़ित भूल्टन के अनुसार, वह और उनकी पत्नी गांव में अकेले रहते हैं। बीते दिनों सुबह जब वे अपने सहन पर मिट्टी डाल रहे थे, तभी गांव के बीपत राम और उनके साथ कई लोग गाली-गलौज करते हुए आए और उन्हें तथा उनकी पत्नी को मारने-पीटने लगे। किसी तरह दोनों भागकर घर में घुसे और अपनी जान बचाई।

भूल्टन ने आरोप लगाया है कि इन लोगों के ऊपर सत्ता पक्ष के एक प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्ति का संरक्षण है, जिसके दम पर वे उन्हें गांव में रहने नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि उनकी और उनकी पत्नी की इन लोगों से रक्षा की जाए। अपनी शिकायत में उन्होंने यह भी कहा है कि यदि उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती है तो वे पति-पत्नी गांव छोड़ने और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.