आईपीएल 2025:दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने ,जानिए किसकी होगी जीत किसकी हार

स्पोर्ट्स डेस्क

आईपीएल 2025 इस सीजन का 38वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, आमने-सामने होंगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आईपीएल 2025 इस सीजन का 38वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स, आमने-सामने होंगी। यह इस सीजन में इन दोनों दिग्गजों की दूसरी भिड़ंत होगी।

इससे पहले, जब ये दोनों टीमें चेन्नई में भिड़ी थीं, तो चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया था। आज मुंबई इंडियंस के पास अपने घरेलू मैदान पर उस हार का बदला लेने का सुनहरा अवसर होगा। वानखेड़े के मैदान पर मुंबई की टीम निश्चित रूप से जीत दर्ज कर पिछली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी। क्रिकेट को एक रोमांचक मुकाबले का इंतजार है।

आईपीएल 2025 अब अपने लीग चरण के आधे मुकाबले समाप्त कर चुका है और रोमांचक मोड़ पर आ गया है। अब हर टीम के लिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण होता जा रहा है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो इन दोनों का आमना-सामना कुल 38 बार हुआ है। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने 18 मुकाबले अपने नाम किए है।

मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के संभावित प्लेइंग XI 

मुंबई इंडियंस

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा.

इंपैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स

रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.