बलरामपुर
बलरामपुर के तुलसीपुर में सनातन जागृति मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे कथित उत्पीड़न के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर के तुलसीपुर में सनातन जागृति मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे कथित उत्पीड़न के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नई बाजार चौक पर इकट्ठा होकर उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया और राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने बलरामपुर रोड होते हुए कलश चौराहा तक जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, जो लगातार नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा।
भाजपा नेता दिलीप गुप्ता ने रैली का नेतृत्व करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कुछ अराजक तत्व कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं और हिंदुओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां हिंदुओं को मारा-पीटा जा रहा है, उनके घर जलाए जा रहे हैं, और अराजक तत्व भयमुक्त होकर सड़कों पर तांडव मचा रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तुष्टिकरण का रवैया अपनाने और अप्रत्यक्ष रूप से अराजक तत्वों का सहयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने हिंदुओं के खिलाफ मारकाट का तांडव हो रहा है, लेकिन पुलिस न तो इसे नियंत्रित कर रही है और न ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा दिला रही है। उन्होंने इस स्थिति को देश के लिए खतरनाक बताया और कहा कि पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोकना होगा। उन्होंने पलायन कर रहे हिंदुओं को पुनर्स्थापित करने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम से पूरे हिंदू समाज में आक्रोश है और उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।
जुलूस में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार कसौधन, श्याम सुंदर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संतोष जायसवाल, शिव कुमार वाल्मीकि, केजी यादव, हृदय रोशन सिंह, राधेश्याम कौशल, जय सिंह, ऋतिक चौरसिया, संजीव, विक्की कसौधन, राजू अग्रहरि, मिथिलेश गिरी, सभासद मीना कुमारी किन्नर, शिवम पांडेय, अमित मित्तल, अमित कसौधन, कमलेश, प्रदीप कुमार गुप्ता, विकास सोनी, रजत सोनी, प्रमोद गुप्ता, राजू मोदनवाल, सभाजीत शुक्ला, विनोद तिवारी, सुखदेव चौरसिया सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























