बलरामपुर: संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी शिकायतें,मौके पर समाधान का निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद जिलाधिकारी पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आज को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना।

अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों की गहन जांच करने और उनका शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर पर होना है, उन पर आवश्यक रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को समय से प्रेषित किया जाए ताकि उचित कार्रवाई हो सके।

 

Voice Of News 24