सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करौदा चौराहे पर स्थित आज़ाद महाविद्यालय के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करौदा चौराहे पर स्थित आज़ाद महाविद्यालय के पास आज शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज़ रफ्तार से आ रही कार ने टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपू में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदत से सभी घायलों को बिना देर किए सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही जोगिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और टेंपू को सीधी टक्कर मारी गई, जिससे टेंपू सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय लोग इस हादसे से दहशत में है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























