महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर महुआरी और नईकोट रेलवे स्टेशन के मध्य एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर महुआरी और नईकोट रेलवे स्टेशन के मध्य एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बीती रात रेल पटरी पर 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा किरन सहानी का शव बरामद हुआ है।
दुर्ग एक्सप्रेस के लोको पायलट ने आधी रात को पुलिस को इस दुखद घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही नौतनवा थाने की संपतिहां चौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार शव के पास मिले आधार कार्ड और मोबाइल फोन के जरिए मृतका की पहचान किरन सहानी के रूप में हुई। वह नौतनवा थाना क्षेत्र के रुद्रपुर करैला गांव की निवासी थी और महाराजगंज में जेएनएम कोर्स के अंतिम वर्ष की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, किरन ने शुक्रवार को घर लौटने की बात कही थी।
संपतिहां चौकी इंचार्ज जयहिंद ने बताया कि महुआरी गांव के पास मिले शव का बायां पैर कटा हुआ था और उसके सिर पर गहरी चोटें भी पाई गई हैं। घटनास्थल से कुछ दूरी पर इयरफोन बिखरे हुए मिले हैं।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























