बेलवा घाट:चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 141वीं नारायणी गंडकी महाआरती का भव्य आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट 

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलवा घाट परिसर में चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 141वीं नारायणी गंडकी महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलवा घाट परिसर में चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 141वीं नारायणी गंडकी महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ महिला समाजसेवी लक्ष्मी खत्री, निर्माता एचेल थारू, स्वरांजलि सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद, सत्येंद्र सिंह, सुमन देवी, सत्यनारायण शुक्ला, फरीदा खातून, अमन पांडे, परमेश साह, धीरज कुमार, राहुल कर, स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता एवं सीमा सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।

मुख्य अतिथि सत्यनारायण शुक्ला ने चैत्र पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन हनुमान जी महाराज का जन्म हुआ था। अंजू देवी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया। परमेश साह ने गंडक नदी के तट पर पूर्णिमा के दिन महाआरती के आयोजन को एक सराहनीय पहल बताया। निर्माता एचेल थारू ने कहा कि इस मंच के माध्यम से थरूहट के कलाकारों को भी पहचान मिली है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के रेंजर श्रीनिवासन नवीन, सीमा सिंह, चिंता देवी, परमेश्वर साह, धीरज कुमार एवं राहुल कर को अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया। रेंजर श्रीनिवासन ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने की अपनी प्राथमिकता बताई और ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। सत्येंद्र सिंह एवं सुमन देवी ने इस महाआरती में शामिल होने से प्राप्त होने वाली नई ऊर्जा की बात कही।

महाप्रसाद की व्यवस्था धीरज कुमार एवं स्वास्थ्य कर्मी कुमारी संगीता द्वारा कुशलतापूर्वक की गई। संस्था को विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई, विजय कुमार, समाजसेवी धर्मेन्द्र गुप्ता एवं वर्ल्ड मीडिया विजन के राजेश गुप्ता की सराहना की गई। इस अवसर पर वनपाल आशीष कुमार, वनकर्मी मुकेश कुमार, ओम प्रकाश कुमार, रागिनी देवी, कीर्ति कुमारी, अर्पिता कुमारी, ओम सिंह एवं दीपक कुमार तथा अमन पांडे ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।

आचार्य पंडित अनिरुद्ध दुबे ने कथा, पूजा एवं हवन के माध्यम से विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम का संचालन संगीत आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जनी शक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा लक्ष्मी खत्री ने किया।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.