बलरामपुर: अनियंत्रित पिकअप ने जमकर कहर बरपाया, मवेशी की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती ललिया में रविवार सुबह करीब 4 बजे एक अनियंत्रित पिकअप ने जमकर कहर बरपाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती ललिया में रविवार सुबह करीब 4 बजे एक अनियंत्रित पिकअप ने जमकर कहर बरपाया। तेज रफ्तार पिकअप ने पहले एक छुट्टा बैल को रौंदकर मार डाला। इसके बाद, करीब दो सौ मीटर आगे नई बस्ती ललिया में ही पिकअप चालक ने संगम गुप्ता की टीन की दुकान को टक्कर मारते हुए दुकान के सामने चारपाई पर सो रही 55 वर्षीय राधा देवी को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज नजदीकी सीएचसी शिवपुरा में चल रहा है।

ललिया नई बस्ती के निवासी संगल लाल ने बताया कि अनियंत्रित पिकअप चालक ने उनकी टीन की दुकान तोड़कर नुकसान पहुंचाया है। वहीं, पड़ोस में रहने वाली राधा देवी को हाथ, पैर, कमर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं।

कस्बा निवासी अवधेश ने बताया कि उनकी मां राधा देवी करीब तीन बजे बाथरूम से आकर लेटी थीं, तभी हरिहरगंज की तरफ से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने ललिया नई बस्ती में दुर्घटना को अंजाम दिया, जिसमें उनकी मां घायल हो गईं।

कस्बा के ही अवधेश गुप्ता और बाबू गुप्ता ने बताया कि अनियंत्रित पिकअप चालक ने उनकी टीन की कॉस्मेटिक दुकान, शटर, काउंटर, मोटरसाइकिल और सिलाई मशीन को भी नुकसान पहुंचाया है।

 

Voice Of News 24