स्वर्ण व्यापारी प्रभंजन वर्मा हत्याकांड: हत्यारों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के गोल्हौरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित स्वर्ण व्यापारी प्रभंजन वर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के गोल्हौरा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित स्वर्ण व्यापारी प्रभंजन वर्मा हत्याकांड  मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारों की सूचना जैसे ही ग्रामीणों तक पहुँची, रमटिकरा गांव में आक्रोश की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुँच गए और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।

 

गांववालों का गुस्सा इस कदर था कि उन्होंने थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी हत्यारों के लिए त्वरित और कठोर सजा की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की जघन्य घटनाएं तभी रुकेंगी जब अपराधियों को मौके पर ही सख्त सजा मिले।

स्थिति को देखते हुए गोल्हौरा थाने पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ग्रामीणों को शांत कराने में जुटा है और लगातार अपील कर रहा है कि कानून को हाथ में न लें। वहीं, पूरे घटनाक्रम पर जिले के आला अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

स्थिति को संभालने के लिए गोल्हौरा थाने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से भी उच्च अधिकारियों की टीम मौके पर तैनात कर दी गई है खबर लिखे जाने तक लगातार ग्रामीणों से बातचीत स्थापित कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.