सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, सुनने के बाद दहल जाएगा कलेजा,दो लोगों ने तोड़ दिया दम, जानें पूरा दर्दनाक घटनाक्रम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में बस्ती-बांसी मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक ही परिवार कई सदस्य हादसे का शिकार हो गए और दो लोग तो मौत का निवाला बन गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के बस्ती-बांसी मार्ग पर शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के कटबंध पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक ट्रक और एक आयशर ट्रेक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान मौके पर दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मृतकों की पहचान रायबरेली जिले के निवासी, ड्राइवर और बांसी कोतवाली के सोनखरी गांव के निवासी खलासी के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस दर्दनाक हादसे के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिससे अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गये और हादसे का शिकार हो गए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.