नौतनवां के रुद्रौली उर्फ करैला में अंबेडकर पार्क के लिए जमीन आरक्षित करने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

महराजगंज

महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील अंतर्गत क्षेत्र में अंबेडकर पार्क के लिए जमीन आरक्षित करने को लेकर ग्रामीणों किया प्रदर्शन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सोमवार को नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव रुद्रौली उर्फ करैला में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और गांव में अंबेडकर पार्क बनवाने एवं जमीन आरक्षित करने की मांग चकबंदी विभाग के आलाधिकारियों से की।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा रुद्रौली उर्फ करैला में अभी अंबेडकर पार्क नहीं है और न तो जमीन आरक्षित। यहां पार्क के लिए जमीन आवंटित करने को लेकर अनुयायियों ने प्रदर्शन कर अपनी पीड़ा का इजहार किया।

उनका कहना है कि कई सालों से डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा या चित्र कभी इधर-कभी उधर रख कर पुजा पाठ की जाती है। लोगों का कहना है कि तहसील दिवस व जन सूनवाई में कई मर्तवा पार्क बनवाने तथा जमीन आरक्षित करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है लेकिन इस प्रार्थना पत्र को बेदखल कर दिया जा रहा है। गांव के लोगों में आक्रोश है। प्रदर्शन करने वालों में अनिल कुमार, धनपत, अशोक कुमार चकबंदी सदस्य, उर्मिला, मेवाती , दुलारी, जुग्गुन, खदेरु समेत तमाम लोग शामिल थे।

 

Voice Of News 24