महराजगंज में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला,गंभीर रूप से घायल. जांच में जुटी पुलिस

 महराजगंज

महराजगंज जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को पनियरा थाना क्षेत्र के अनंतपुर मोथई निवासी अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मौर्य पर बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को पनियरा थाना क्षेत्र के अनंतपुर मोथई निवासी अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मौर्य पर बाइक सवार चार अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।जिसे गंभीर रूप से घायल हो गये

बताते चले की अधिवक्ता जब न्यायालय जा रहे थे, तभी चेहरी फार्म के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नकाबपोश हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

 

Voice Of News 24