सिद्धार्थनगर
पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव किस प्रकार लोगों के लिए बना यादगार, पांच दिन किस तरह कलाकार अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शको का मोहते रहे मन? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर महोत्सव का भव्य आगाज 29 जनवरी को परंपरागत तरीके से हुआ था, जो 2 फरवरी तक लगातार जारी रहा। महोत्सव की आगाज के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की और कार्यक्रम तुल पकड़ लिया।
महोत्सव की पहली शाम लखवीर सिंह लक्खा ने अपने भजनों से मोह लिया था दर्शकों का मन
महोत्सव के पहले दिन यानि बुधवार को जहां सुबह में शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं शाम को भक्ति गानों के सरताज कहे जाने वाले लखवीर सिंह लक्खा ने अपने सुरीली आवाज से भजनों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सिद्धार्थनगर महोत्सव में लखवीर सिंह लक्खा ने जब, “हरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो” गानें को गुनगुनाया तो दर्शकों ने तालियां बजाकर खूब सराहना की और दर्शक भी लखवीर सिंह लक्खा का साथ देने में कोई कसर नहीं छोड़े।
दूर-दराज से चलकर सिद्धार्थनगर महोत्सव में आए दर्शकों ने लखवीर सिंह लक्खा के गानों में झूमते हुए पूरी रात गानें का लुत्फ उठाते रहे।
दूसरी शाम सिद्धार्थनगर महोत्सव में लगा था बॉलीवुड का तड़का, ममता शर्मा दी थीं प्रस्तुति
सिद्धार्थनगर महोत्सव की पहली शाम जहां भजन सम्राट कहे जाने वाले लखवीर सिंह लक्खा ने अपने भजनों से सामने बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था वहीं दूसरी शाम बाॅलीवुड की मशहूर गायिका ममता शर्मा ने दर्शकों को अपने गानों पर झूमने को मजबूर कर दीं।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता से बातचीत के दौरान ममता शर्मा ने बताई थी कि मैं अभी जिस भी दहलीज पर खड़ी हूं ये सब दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद है, जिससे आज मैं इस सिद्धार्थनगर महोत्सव में अपनी गायकी के इस काबिलियत को लोगों के सामने प्रस्तुत कर रही हूं।
बालीवुड की स्टार गायिका दूसरी शाम जैसे ही सिद्धार्थनगर महोत्सव के मंच पर क़दम रखीं दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा महफ़िल सज गया और ममता शर्मा अपनी गायकी और अदाओं से लोगों को झुमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस दौरान ममता शर्मा ने “मेरे रश्के कमर”, “अनारकली डिस्को चली” और “मेरे फोटो को सीने से यार” जैसे गानों से सबको अपने तरफ़ आकर्षित कर झुमने पर मजबूर कर दीं थीं।
ममता शर्मा ने महोत्सव में कहीं कि सिद्धार्थनगर के दर्शक बेहद दिलचस्प है, जिनका साथ लगातार मिलता रहता है, जिससे हमें गानों को प्रस्तुत करने में दोगुना उत्साह मिलता है।
दूसरी शाम की इस महफिल में दर्शकों का तांता लगा रहा, और ममता शर्मा के लुभावने गानों पर दर्शक पूरी रात झुमते रहें, जिससे सिद्धार्थनगर महोत्सव की दूसरी शाम यादगार बन गई।
सिद्धार्थनगर महोत्सव में तीसरी शाम बाॅलीवुड के चर्चित सिंगर कनिका कपूर और बस्ती जनपद के लाल बृजेश शांडिल्य ने मचाया था धूम
सिद्धार्थनगर महोत्सव, शुक्रवार की तीसरी शाम बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर और बृजेश शांडिल्य के गानों पर सामने बैठे सभी दर्शक थिरकते नजर आए।
इस दौरान कई जिलों से आए दर्शक सिद्धार्थनगर महोत्सव के प्रांगण में दोनों कलाकारों की खूब सराहना किये और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा महोत्सव गूंज उठा। कनिका कपूर ने जब अपने अंदाज में सुरो का जाल बिछाया तो सभी उस जाल में फंसकर आनंदित होते रहे।
सिद्धार्थनगर महोत्सव में आए बाॅलीवुड के चर्चित सिंगर बृजेश शांडिल्य ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान अपने बुंलदियों तक पहुंचने के पिछे की कहानी को बताया था और कहा कि मेहनत करते रहना चाहिए,एक न एक दिन सफलता जरूर क़दम चूमेगी।
तीसरी शाम उन्होंने कहा कि मैं अपने मेहनत से कर्म करता गया जिसका नतीजा आज मैं यहां तक पहुंचा हूं। बृजेश शांडिल्य की वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से लंबी बातचीत के दौरान प्रयागराज में लगे महाकुंभ, मोदी, योगी एवं सनातन धर्म तथा सिद्धार्थनगर महोत्सव समेत तमाम मुद्दों पर पर चर्चा हुई थी।
भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार रितेश पांडेय एवं प्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी के गानों में चौथी शाम डूबा था सिद्धार्थनगर महोत्सव
सिद्धार्थनगर महोत्सव में लगातार स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ भोजपुरी और बाॅलीवुड के सितारों का तांता लगा रहा।
इसी क्रम में महोत्सव की चौथी शाम भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार रितेश पांडेय और चर्चित लोकगायिका कल्पना पटवारी ने अपने सुरीली आवाज़ से समां बांध दर्शकों के मन को मोह ली थीं।
वहीं कल्पना पटवारी चौथी शाम वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान बताई थी कि इस प्रकार के महोत्सव गांव के उभरते कलाकारों के लिए बेहद असरदार साबित होता है, जो इस मंच पर कलाकारों की प्रतिभा को देखते हैं, जिससे उनके अंदर भी बेहतर करने के लिए जुनून पैदा होती है।
सिद्धार्थनगर महोत्सव की मंच पर लोक आस्था के पर्व छठ, की गानों को कल्पना पटवारी ने जैसे ही गुनगुनाया तो दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी उनके गानों में मंत्रमुग्ध होकर झूठ उठें थे।
एक तरफ जहां कल्पना पटवारी ने महोत्सव की चौथी शाम का आगाज अपने सुरीली आवाज़ से कर दर्शकों के दिलों में हलचल पैदा कर दीं, वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी सिनेमा जगत के ही सुपरस्टार रितेश पांडेय दर्शकों पर अपने सुरो का जादू चलाकर लुभाने लगें थे।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत करते हुए रितेश पांडेय ने बताया था कि सिद्धार्थनगर के लोगों की खूब बहुत ही अच्छे हैं। रितेश पांडेय ने अपने इस बुलंदियों का श्रेय जनता को देकर धन्यवाद किया।
वहीं मंच पर रितेश पांडेय ने भक्ति गीत “विश्वास करा तूं मईया पर” से आगाज कर भारत के लिए “उहे हमर देश जहवां बहे गंगा मईया” तथा देश के सिपाहियों की आंखों देखी कहानी को बताते हुए “हर करम अपना करेंगे” गानों से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बाद में महोत्सव में उपस्थित भोजपुरी दर्शकों की मांग पर भोजपुरी गानों को प्रस्तुत कर महोत्सव की चौथी शाम में चार-चांद लगाकर कार्यक्रम के चौथी शाम को अंजाम दे दिया।
पांचवी शाम डांस नाईट में मरियम जकारिया,महक चहल एवं असित त्रिपाठी ने बिखेरा जलवा
बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मरियम जकारिया और महक चहल तथा असित त्रिपाठी ने महोत्सव की अंतिम शाम इस कदर अपने कलाओं का प्रर्दशन किया कि लोगों के पास उनकी तारीफ करने के लिए शब्द कम पड़ गये। बाॅलीवुड सिंगर असित त्रिपाठी के गानों को सुन सभी लोग रोमांचित हो गये और मरियम जकारिया तथा महक चहल की अदाओं से सिद्धार्थनगर महोत्सव एक यादगार लम्हा बन गया तथा पांच दिवसीय यह कार्यक्रम अपनें अंतिम पड़ाव की सीमा को पार कर गया।
सिद्धार्थनगर महोत्सव में लगातार पांच दिन कलाकारों का जमावड़ा लगा रहा। बाॅलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री एवं भजन गायक से लेकर स्थानीय छोटे-बड़े कलाकारों को भी मौका मिला। रात में जहां फि़ल्मी सितारे अपने अदाओं को लोगों के समक्ष प्रस्तुत करते, वहीं दिन में स्थानीय कलाकार अपने बेहतरीन अदाओं का प्रर्दशन कर महोत्सव को बेहद आकर्षक बनाते रहे।
फिलहाल सिद्धार्थनगर वालों के लिए वर्ष 2025 का यह महोत्सव यादगार बन गया और कलाकारों ने सिद्धार्थनगर के दर्शकों के दिल में प्रतिभा का छाप छोड़ गए हैं,जिसे दर्शक इस लम्हे को कभी भुला नहीं सकेंगे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 3 फरवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/Lj0T2BWoBl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 3, 2025























