सिद्धार्थनगर महोत्सव में तीसरी शाम बाॅलीवुड के चर्चित सिंगर कनिका कपूर और बस्ती जनपद के लाल बृजेश शांडिल्य ने मचाया धूम, चौथी शाम लगेगा भोजपुरी तड़का

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर महोत्सव की तीसरी शाम दर्शकों ने डबल धमाका का आनंद लिया। कनिका कपूर के साथ-साथ बृजेश शांडिल्य भी दर्शकों को झुमाते नजर आए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

सिद्धार्थनगर महोत्सव, शुक्रवार की तीसरी शाम बाॅलीवुड सिंगर कनिका कपूर और बृजेश शांडिल्य के गानों पर सामने बैठे सभी दर्शक थिरकते नजर आए।

इस दौरान कई जिलों से आए दर्शक सिद्धार्थनगर महोत्सव के प्रांगण में दोनों कलाकारों की खूब सराहना किये और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा महोत्सव गूंज उठा।
सिद्धार्थनगर महोत्सव में आए बाॅलीवुड के चर्चित सिंगर बृजेश शांडिल्य ने वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान अपने बुंलदियों तक पहुंचने के पिछे की कहानी को बताया और कहा कि मेहनत करते रहना चाहिए,एक न एक दिन सफलता जरूर क़दम चूमेगी। उन्होंने कहा कि मैं अपने मेहनत से कर्म करता गया जिसका नतीजा आज मैं यहां तक पहुंचा हूं। बृजेश शांडिल्य की वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से लंबी बातचीत के दौरान प्रयागराज में लगे महाकुंभ, मोदी, योगी एवं सनातन धर्म तथा सिद्धार्थनगर महोत्सव समेत तमाम मुद्दों पर पर चर्चा हुई।

महोत्सव में आज चौथी शाम भोजपुरी तड़का लगेगा। भोजपुरी के जाने-माने सितारे रितेश पांडेय एवं कल्पना पटवारी की अदाओं पर आज झमेगा सिद्धार्थनगर महोत्सव, उनकी बेहतरीन अदाओं के प्रर्दशन से चौथी शाम बनेगा यादगार।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.