सिद्धार्थनगर
पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का आगाज बीते बुधवार को बड़े ही धूमधाम से किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के बड़े दिग्गज एवं प्रशासनिक अधिकारी, डीएम और एसपी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

जहां बुधवार को दिन में शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं शाम को भक्ति गानों के सरताज कहे जाने वाले लखवीर सिंह लक्खा ने अपने सुरीली आवाज से भजनों के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सिद्धार्थनगर महोत्सव में लखवीर सिंह लक्खा ने जब, “हरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो” गानें को गुनगुनाया तो दर्शकों ने तालियां बजाकर खूब सराहना की और दर्शक भी लखवीर सिंह लक्खा का साथ देने में कोई कसर नहीं छोड़े।
दूर-दराज से चलकर सिद्धार्थनगर महोत्सव में आए दर्शकों ने लखवीर सिंह लक्खा के गानों में झूमते हुए पूरी रात गानें का लुत्फ उठाते रहे।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 30 जनवरीका दिन क्यों है खासhttps://t.co/E9SrW09nS6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 30, 2025























