महराजगंज:सड़क निर्माण में करोड़ों का गबन,विभागीय जिम्मेदारों के गर्दन पर लटक रही तलवार,नपेंगे कई बड़े अफसर!

महराजगंज

देश को आजादी की दहलीज पर लाने और आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के गाँव को काला टीका लगाने वाले घुसखरो ने इस कदर बदनाम किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

देश को आजादी की दहलीज पर लाने और आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के गाँव को काला टीका लगाने वाले घुसखरो ने इस कदर बदनाम किया है कि जिसके आग का धुंआ पूरे महकमें में अंधेरगर्दी कर दिया है।

महराजगंज-: ताजातरीन मामला है महराजगंज जिले के विशुनपुर गबडूआ और केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के इलाके में 66.64 लाख और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की सड़कों के निर्माण का मामला सामने आया है, जिसमें सड़कों का निर्माण नहीं हुआ, लेकिन इनका लोकार्पण शिलापट्ट लगा दिया गया था। खुलासे के बाद संबंधित विभाग ने शिलापट्ट हटवाए,लेकिन अब बात अपने ही जीभ की आ गई तो ऊपर के दाँत वाला विभाग अपने जीभ को काटने से तो कतरायेगा ही,फिलहाल जिले के जिलाधिकारी के चौखट तक बात पहुँच गई है और जिलाधिकारी अनुनय झा ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। गठित की गई जांच टीम को ग्रामीणों ने सड़कों की मांग की और अधिकारियों ने बताया कि 66 लाख रुपये की राशि अभी तक आई ही नहीं है,तो सभी के मुंह से तोते उड़ गए।अब मामले में यह देखना दिलचस्प होगा कि मामले में गुनाहगारों के गिरेवान तक प्रशासन की तलवारें चलती है या फिर मामला यूँ ही ठंडे बस्ते में समा जाएगा।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.