महराजगंज:मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आज भोर से ही श्रद्धालुओं ने छोटी गंडक नदी में लगायी आस्था की डुबकी

महराजगंज

मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आज महराजगंज के घुघली नगर स्थित बैकुंठ धाम में लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज: मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आज महराजगंज के घुघली नगर स्थित बैकुंठ धाम में लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालुओं ने छोटी गंडक नदी में आस्था की डुबकी लगाना शुरू कर दिया।

सनातन धर्म में माघ मास की अमावस्या को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पाप धुल जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसीलिए आज लाखों श्रद्धालुओं ने बैकुंठ धाम में पहुंचकर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की।

पुलिस प्रशासन ने की पुख्ता व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.