सिद्धार्थनगर
पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का आगाज आज हो गया है, इस मौके पर तमाम लोग पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर महोत्सव का भव्य आगाज आज हो गया है, जो 2 फरवरी तक लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक कार्यक्रम में विधायक जय प्रताप सिंह, श्यामधनी राही और विनय वर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
महोत्सव के उद्घाटन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान और विधायक सैय्यदा खातून ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिले के प्रशासनिक नेतृत्व की ओर से जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रकार से पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर मची भगदड़ से 15 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत व 50 से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर pic.twitter.com/yYVgqjx9UP
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2025























