भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज राजकोट में

स्पोर्ट्स डेस्क

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा। निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा। निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का है। आज भी अगर भारत जीता तो इंग्लिश टीम सीरीज गंवा देगी। भारतीय टीम ने इस सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से आसानी से जीता था, जबकि दूसरे टी20 में भारत ने रोमांचक ढंग से अंतिम ओवर में 2 विकेट से इंग्लैंड को हराकर इस 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। आज टीम इंडिया तीसरा मुकाबला जीतकर अजेय बढ़त और खिताब पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। जबकि इंग्लैंड टी20 क्रिकेट टीम की अगुवाई जोस बटलर करते दिखेंगे। भारतीय समय के मुताबिक भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.