GK Questions : भारत में राष्ट्रीय ध्वज दिवस कब मनाया जाता है? सोचने की शक्ति को बढ़ा देने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

शिक्षार्थियों के प्रतियोगी परीक्षा हेतु सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर। सामान्य ज्ञान का कोई भी परीक्षा हो यहां से प्रश्न बनना तय। पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 लाइब्रेरी के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर।

 

प्रश्न 1: किस मुगल सम्राट के शासनकाल में ताज महल का निर्माण हुआ?

उत्तर: शाहजहाँ के शासनकाल में।

ताजमहल  भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मक़बरा , और विश्व के ७ अजूबों में से एक है। इसका निर्माण १७वीं सदी में मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में करवाया था।

 

प्रश्न 2: राज्य सभा को स्थायी सदन क्यों कहा जाता है?

उत्तर: क्योंकि – इसे कभी भंग नहीं किया जा सकता।

राज्यसभा को स्थायी सदन इसलिए कहते हैं क्योंकि इसका विघटन कभी नहीं होता । हालाँकि, इसके एक -तिहाई सदस्य हर दूसरे वर्ष सेवानिवृत्त हो जाते हैं ।

 

प्रश्न 3: भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद जम्मू तथा कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देता है?

उत्तर: 370

इसकी वजह से इस राज्य की मुख्यधारा से दूरी थी। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के अनुसार, संसद को जम्मू-कश्मीर के बारे में रक्षा, विदेश मामले और संचार के विषय में कानून बनाने का अधिकार था, लेकिन किसी अन्य विषय से संबंधित कानून को लागू करवाने के लिए केन्द्र को राज्य सरकार की मंजूरी लेनी होती थी।

 

प्रश्न 4: भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन सा है?

उत्तर: इंदिरा पॉइंट (अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह)

देश का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट (निकोबार द्वीप समूह) है जो 6°4′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। इंदिरा प्वाइंट ग्रेट निकोबार द्वीप पर कैंपबेल बे में स्थित है। भारत में सबसे दक्षिणी बिंदु और सुमात्रा, इंडोनेशिया से लगभग 150 किमी दूर है। ग्रेट निकोबार तहसील में स्थित है।16 Dec 2024

प्रश्न 5: भारत में GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) कब लागू हुआ था?

उत्तर: GST भारत में 1 जुलाई 2017 को लागू हुआ था।

वस्तु एवं सेवा कर (GST), 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया था। GST को लागू करने के लिए, संवैधानिक (122वां संशोधन) विधेयक (संक्षिप्त CAB) संसद में पेश किया गया था और 03 अगस्त 2016 को राज्यसभा और 08 अगस्त 2016 को लोकसभा द्वारा पारित किया गया था।16 Dec 2024

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.