सिद्धार्थनगर में लुटेरो का कहर जारी, लुटेरो के जेहन में नवागत एसपी के खौफ की अग्निपरीक्षा

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर में बाइक सवार लूटेरों ने लूट की घटना को दिया अंजाम, लाखों लेकर हो गए फरार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

डुमरियागंज बहैरिया चौराहे से रूटीन के तहत देशी शराब की दुकान से लगभग दो लाख रुपए जमा करने के लिए मुनीम बहैरिया डुमरियागंज से बांसी वाइन शॉप में जमा करने के लिए जा रहा था,वहीं पथरा थाना क्षेत्र के टडिया पुल के समीप रेहरा के पास बाइक सवार तीन लोगों ने बाइक सवार मुनीम को धक्का देकर बैग मे रखे दो लाख रुपए को लूट कर फरार हो गए,जिसकी सूचना पीड़ित ने डायल तत्काल 112 व थाना पथरा बाजार में दी। घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित युवक से घटना की जानकारी लेकर संबंधित को निर्देशित करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कहें।

इतना ही नहीं घटना की खुलासा के लिए थाना पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की टीम को लगया गया है, पुलिस अधीक्षक स्वयं भी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नवागत पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन का इकबाल दांव पर लग गया है, क्योंकि नवागत एसपी के सिद्धार्थनगर जिले की कमान संभालने के बाद दिनदहाड़े लुट जैसी इतनी बड़ी घटना सामने आने से कहीं न कहीं लोगों की नजर उनकी बाजुओं पर भी रहेगी, आखिर कब तलक पुलिस के हाथ लगेंगे घटना को अंजाम देने वाले असल लुटेरे?
यदि पुलिस इस मामले की खुलासा नहीं करती है तो ऐसी घटना कहीं न कहीं पुलिस के वर्दी पर धब्बे जैसे निशान बन जाते हैं, जिससे लुटेरों के मनसूबे सातवें आसमान पर पहुंच जाते हैं।फिलहाल पुलिस ने उक्त मामले को गंभीरता से लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.