महराजगंज : घर के बाहर खड़ी कार में अचानक लगी, जानें इस आगजनी मामले की पूरी कहानी

महराजगंज

*महराजगंज के नौतनवां थाना अंतर्गत क्षेत्र में घर पर खड़ी अर्टिगा कार में असामाजिक तत्त्वों ने लगाई आग,गांव वालों की मदद से आग पर पाया काबू। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भैसहियां पाठक में अर्टिका कार में रात को एक घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गांव वालों ने एकत्रित होकर आग पर काबू पाया। वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक वाहन मालिक का कहना है कि यह आग अज्ञात कारणों से नहीं लगा, यह साजिश रची गई थी।

घटना ग्राम सभा भैसहियां की है। वाहन स्वामी उमेश यादव की कार UP52BL7354 में रविवार की रात लगभग 12 बजें के बाद अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। उमेश यादव और उनके पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, आग के विकराल रुप लेने से पहले ही ग्रामीणों की मदद से उस पर काबू पा लिया।
इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आग को जड़ से खत्म करने में जुट गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.