सिद्धार्थनगर : फ्लैग पोल लगाते समय बड़ा हादसा, एक व्यक्ति की गई जान तथा अन्य घायल

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर से दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। फ्लैग पोल लगाते समय पोल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य कुछ लोग घायल हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज अंतर्गत सोनहटी में विधायक निधि से कार्यदायी संस्था लघु उधोग द्वारा 110 फिट का फ्लैग लगाया जा रहा था।

इस दौरान फ्लैग पोल लगाने वाली हाइड्रा अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण फ्लैग पोल ज़मीन पर गिर गया।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को जानकारी के मुताबिक फ्लैग पोल गिरने के कारण वहां से गुजर रहे 45 वर्षीय व्यक्ति की इसके चपेट में आने से मौत हो गई और 3 लोगों की हालत गंभीर हो गई‌। घायलों में एक की हालात नाजुक देखते हुए उसे बस्ती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जबकि एक का सीएचसी बेवां में इलाज चल रहा है।

 

 

Voice Of News 24