सिद्धार्थनगर : आगामी 76वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, जानें पुलिस द्वारा किस तरह की तैयारियों का किया गया अभ्यास

सिद्धार्थनगर

आगामी 76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस ने परेड का किया फुल ड्रेस रिहर्सल (ग्रैंड रिहर्सल)। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में आगामी गणतन्त्र दिवस 2025 पर आयोजित की जाने वाली भव्य रैतिक परेड समारोह का ग्रैंड रिहर्सल किया गया। डॉ.अभिषेक महाजन (पुलिस अधीक्षक) द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों के दृष्टिगत परेड में शामिल विभिन्न टोलियों का निरीक्षण व ध्वजारोहण कर परेड का पूर्वाभ्यास कराया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहें ।

एसपी एवं एएसपी परेड में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों व अन्य कार्यक्रमों का सूक्ष्म निरीक्षण कर कार्यक्रम को अत्यधिक सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया।

 

Voice Of News 24