ठूठीबारी एसएसबी कैंप में हुई महत्वपूर्ण बैठक, जानें किन मुद्दों पर चलीं चर्चाएं

महराजगंज

जनपद महराजगंज के सीमावर्ती क्षेत्र ठूठीबारी एसएसबी कैंप में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति का बैठक संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक सुधारों से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चाएं छिड़ी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (PGSS) द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम ठूठीबारी में एसएसबी कैंप में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण, बाल यौन शोषण, और बाल तस्करी से बचाने के मुद्दों पर चर्चा की गई। उप कमांडेंट महावीर भांभू ने कहा कि मानव तस्करी एक वैश्विक समस्या है और इसे रोकने के लिए नेटवर्किंग और जागरूकता आवश्यक है।

बैठक में सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल बनाने और मानव तस्करी को रोकने के लिए गंभीरता से पहल करने पर जोर दिया गया। बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पाक्सो एक्ट के बारे में जागरूक करना अति आवश्यक है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.