महराजगंज
महराजगंज में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पशु तस्करों को पुलिस ने दबोच कर सिखाया सबक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसहां नहर पुल पर पुलिस और पशु तस्कर की मुठभेड़ में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पूरा इलाक़ा, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाई थी जाल।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि भिटौली थाना क्षेत्र के भैसहां नहर पुल के रास्ते पशु तस्कर सक्रिय रूप से पशुओं की तस्करी करते हैं। इस सूचना पर आज मंगलवार को पुलिस तस्करों को सबक़ सिखाने के लिए पुल पर जेसीबी खड़ा कर जाल बिछा दिया और पशु तस्करों की गाड़ी जेसीबी से टकराकर पलट गई। इतने में पशु तस्करों ने पुलिस से पिछा छुड़ाने के लिए फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करने लगी और इस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई तथा दूसरे तस्कर को पुलिस ने आसानी से गिरफ्तार कर लिया है। इस मुठभेड़ में कुल दो तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। जिसमें असफाक (चंपारण, बिहार) एवं समीर भिटौली थाना क्षेत्र के निवासी शामिल हैं।
इस दौरान घायल हुए तस्कर को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार तस्करों के कब्जे से 315 बोर तमंचा,जिन्दा कारतूस व खोखा तथा कुछ पशु एवं पिकअप बरामद हुआ है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने बताया कि भिटौली थाना क्षेत्र में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ है। जिसमें एक तस्कर के पैर में गोली भी लगी और दूसरे को सुरक्षित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा इस दौरान तस्करों के कब्जे से 315 बोर तमंचा,जिन्दा कारतूस व खोखा तथा कुछ पशु एवं पिकअप बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
#महराजगंज जिले में पशु तस्करों के खिलाफ #पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मुठभेड़ में एक तस्कर को घायल कर गिरफ्तार किया है। pic.twitter.com/JrlKK5mVMv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 21, 2025























