सिद्धार्थनगर : छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के तहत चलाया गया सदस्यता अभियान

Voice Of News 24 

11 Aug 2024 21:21 PM

इटवां (सिद्धार्थनगर) 

जनपद सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्र इटवा अंतर्गत बढया चौराहे पर छात्र नौजवान पीडीए जागरुकता अभियान के तहत चलाया गया सदस्यता अभियान। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

विधानसभा क्षेत्र इटवा के बढया चौराहे पर छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान में लोगों ने उत्साहित हो कर हिस्सा लिया,
इस सदस्यता अभियान में खासकर नौजवानों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी पेश किया और समाजवादी पार्टी पर अपना विश्वास जताया। इस दौरान सभी युवा साथियों को समाजवादी पार्टी की नीतियो और कार्यक्रमों को विस्तार से बताया गया।
अपने संबोधन में सामाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकार छात्रों ओर नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसके कारण छात्र व नौजवान हतोउत्साहित हैं। पेपर लीक, फीस वृद्धि, आरक्षण, समान कोर्स, रोजगार, मुफ़्त पढ़ाई, छात्र संघ बहाली जैसे मुद्दो से सरकार लोगो को भटका कर देश की युवा शक्ति को गुमराह कर रही हैं तथा नौजवानों के हाथो से काम व रोजगार छीना जा रहा हैं, दवाई और पढ़ाई महंगी होते जा रही है सरकार भ्रष्टाचार तथा लुट में मस्त हैं सरकार में बैठे लोग गरीबो आम आदमीओ, छात्रों तथा नवजवानों का शोषण कर रहे हैं।
उक्त कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद,यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शाहिद हुसैन, मजदूर सभा के राष्ट्रीय सदस्य जुनैद अहमद के साथ अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
इस दौरान कई दर्जन लोगों ने समाजवादी पार्टी पर आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण किया।

siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.