करंट के चपेट में आने से महिला हुई गंभीर रूप से घायल

Voice Of News 24 

19 Jun 2024 22:31 Pm

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के अंतर्गत एक महिला करेंट के चपेट में आ गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आखिर क्या करने गई थी महिला जिसकी करेंट की चपेट में आने से हालत गंभीर हो गई? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

थाना क्षेत्र निचलौल से सटे ग्राम सभा बैदौली निवासी एक महिला करंट के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार दोपहर सब्जी के खेत में लगे टुल्लू पंप मैं करंट उतर जाने के कारण खेत में काम कर रही फेकना देवी उसके चपेट में आकर तड़पने लगी। संयोग रहा खेत में मौजूद लोगों ने किसी तरह से बिजली काट दी जिससे अनहोनी होने से बच गई। परिजन घायल महिला को सीएचसी निचलौल ले गए जहां पर महिला की इलाज चल रही है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.