Voice Of News 24
09 May 2024 00:59 PM
IPL 2024 के 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला गया.इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने इतिहास रच दिया. पैट कमिंस की इस टीम ने लखनऊ के खिलाफ 166 रनों का लक्ष्य 10 ओवर से पहले ही चेज़ कर लिया. हैदराबाद ने महज 58 गेंदों में 167 रन बना दिए जो कि आईपीएल इतिहास का सबसे तेज रन चेज है. लखनऊ सुपरजायंट्स ने ये मैच 10 विकेट से जीता. इस जीत में सबसे बड़ा योगदान उसके दोनों ओपनर्स ने दिया. ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए.अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 28 गेंदों में नाबाद 75 रनों की पारी खेली. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 14 छक्के और 16 चौके लगाए.























