बलरामपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे जल शक्ति मंत्री:विपक्ष पर साधा निशाना

Voice Of News 24 

09 May 2024 00:17 AM

बलरामपुर

पं. दीन दयाल उपाध्याय ने हजारों घरों की कुंडियों को खड़काया था तब जाकर एक पं. अटल बिहारी बाजपेयी मिले थे। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। यह बातें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को तुलसीपुर मार्ग स्थित मधु विजा लॉन में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कही।

मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सदन में सोनिया गांधी ने अटल बिहारी बाजपेयी को निकम्मा कहा था। 2014 से अभी तक देश की जनता ने कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया है। 2024 का चुनाव राष्ट्र निर्माण का है। कांग्रेस पार्टी रामसेतु एवं राम को काल्पनिक मानती थी। पीएम बनने के बाद मोदी ने राम मंदिर बनवाकर करोड़ों हिंदुओं के आस्था का मान रखा है। राम मंदिर बनने से सभी लोगों को फायदा पहुंचा है।

कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। आए दिन घोटाले होते रहते थे। एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बनने पर करोड़ों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं। कहा कि पहले की सरकारों में जगह-जगह बम फूटते थे। 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर देश में कहीं भी बम नहीं फूटा है। लोग अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने श्रीनगर के लाल चौराहे पर तिरंगा नहीं फहराता था। आतंकियों के हौसले बुलंद थे।

भाजपा की सरकार बनने पर आज लाल चौक पर शान से तिरंगा फहरा रहा है। सपा और बसपा गंुडों की पार्टी है, जबकि भाजपा राष्टवादी पार्टी है। योगी की सरकार में कांवड़ यात्रा में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की जा रही है। जबकि पहले की सरकारों में कांवड़ यात्रा व राम बारात पर प्रतिबंध लगाया जाता था।

 

बूथ अध्यक्षों से कहा कि जनता के बीच जाने से कार्यकर्ताओं का कद बढ़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने की। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, अजय सिंह पिंकू, चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू, वरुण सिंह मोनू, अवधेश तिवारी तरुण, डॉ प्रांजल त्रिपाठी, विष्णुदेव गुप्ता, अवधेश पाण्डेय, श्याम मनोहर तिवारी, गोविंद सोनकर, आद्या सिंह, मंजू तिवारी, विनोद गिरी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी,राघवेन्द्र कांत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.