राहों के सफर को नही मिल सकी मंजिल,जाना था मुकाम तक,लेकिन जानलेवा ट्रेलर ने भेज दिया अस्पताल और यमलोक

Voice Of News 24

01 Feb 2024 18:08PM

सिद्धार्थनगर जिले के पकड़ी चौराहे पर बड़ा हादसा हो गया, जिसमे आधा दर्जन लोग जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं और एक ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया,जानिए कैसे हुआ जानलेवा हादसा?

सिद्धार्थनगर

जिले में एक तरफ सिद्धार्थनगर महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है और लोग खुशियों का इजहार कर रहे हैं तो वहीं आज जिले के कुछ दूरी पर हुए बड़े हादसें ने सभी को गमगीन कर दिया।प्लाई से लदी हुई ट्रक ने अचानक से करवट बदल दिया और बीच रास्ते पर ही एक टैंपू में बैठे सवारी और तीन बाइक सवार उसके नीचे आ गए।यह मंजर देखते ही चीखपुकार मच गई। लोडेड ट्रेलर के पलटने से उसके नीचे दबकर एक की मौत और पाँच लोगों के घायल हो जाने की सूचना है।

प्लाई से लदी ट्रेलर था या फिर यमराज का जानलेवा रथ,अचानक पलटने से आधा दर्जन लोगों की अटकी सांसे,एक की मौत

सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़- गोरखपुर मार्ग के पकड़ी़ चौराहे पर हुआ भीषण हादसा आपको भी झकझोर कर रख देगा।नौगढ़ से गोरखपुर की तरफ जा रहे प्लाई से भरे ट्रेलर के पलटने से दर्जन भर लोग घायल और एक कि मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगो ने दिखाई दरियादिली,संवाददाता जफर की ग्राउंड जीरो और मौजूदा चश्मदीदो से जानिए हादसे का मंजर

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और रेस्क्यू की टीम मौके पर पहुँच गई। मौजूदा लोगों और जिले की कप्तान ने बताया कि हादसा दुखद है और घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।संवाददाता के अनुसार अचानक ट्रेलर के पलटने से बगल से जा रहा सवारी से भरा हुआ टेंपो और कुछ मोटरसाइकिल सवार इस के नीचे दबे हुए थे जिनको रेस्क्यू के बाद निकाला गया है।अभी भी नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

रेस्क्यू के दौरान घटना की जानकारी लेने पर मीडिया कर्मियों से खफा दिखे DM, शायद जवाब देना नही लगा मुनासिब!

घटना स्थल पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल पुलिस कप्तान प्राची सिंह और तमाम मंत्रियों व अफसरों का मजमा लग गया लेकिन हैरान करने वाली बात कैमरे में कैद कुछ ऐसे हुई कि बड़े अफसर और नेता हादसें को केवल देखने गए थे और शायद जेब से हाथ निकालना तक मुनासिब नही समझें।मौके पर फिलहाल बचाव और राहत का कार्य जारी है,जिला अस्पताल में घायलो का इलाज चल रहा है।घटना की जानकारी के संबंध में मीडिया कर्मियों ने आधिकारिक बयान लेना चाहा तो जिले के बड़े साहब अपनी प्राथमिकता और ड्यूटी को बताते हुए पत्रकारों से खफा हो गए।फिलहाल साहब की ड्यूटी और कर्तव्यनिष्ठा लाज़िम है लेकिन,पत्रकार भी तो अपनी प्राथमिकता और ड्यूटी निभा रहे हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.