ट्रेन तो दोबारा मिल जाएगी साहब!लेकिन जिंदगी कहाँ दोबारा मौके देती है? रेलवे स्टेशन पर बैंक मैनेजर की मौत,जानिए महराजगंज जिले के कौन-सी जगह घटी घटना?

Voice Of News 24

07 Jan 2024 20:24PM

महराजगंज

फरेंदा- बीती कल शाम को फरेंदा के आनन्दनगर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन से उतरने या चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसल कर गिरने से यात्री की मौत हो गई।निज संवाददाता के अनुसार मृतक यात्री की पहचान सत्य प्रकाश पुत्र दुर्योधन के रूप में हुई है।

यात्री लखनऊ का बताया जा रहा है। सत्यप्रकाश जिले के नौतनवा में किसी बैंक में ब्रांच मैनेजर पद पर कार्यरत थे।
सत्यप्रकाश हमसफर ट्रेन में चढ़ रहे थे तभी पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे गिर गये और ट्रेन से कट कर मौत हो गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.