तेजी से बढ रहेआईफ्लू का इन्फेक्शन के मामले

Voice of news 24

02 Aug 2023 18:50PM

धानी

आई फ्लू के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. तेज बारिश और बाढ़ की वजह से तमाम जगहों पर आई फ्लू का कहर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. कम उम्र के बच्चे इसकी चपेट में सबसे ज्यादा आ रहे हैं. आई फ्लू एक वायरल इंफेक्शन है, जिसे मेडिकल की भाषा में कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) कहा जाता है. एक सेल्फ लिमिटिंग इंफेक्शन होता है, जो एक से दो हफ्ते में अपने आप ठीक हो जाता है

धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक प्रकाश चौधरी ने बताया की कंजक्टिवाइटिस वायरस इंफेक्शन है। जिसकी वजह से लोगों की आँखे लाल हो जाती है ।उनमें से फ्लूड निकलने लगता है, खुजली होती है और सूजन आ जाती है. आंखों में लाइट सेंसिटिविटी और इरिटेशन की समस्या भी हो सकती है. कंजक्टिवाइटिस आंखों के लिए खतरनाक नहीं होता है. अधिकतर मामलों में यह अपने आप 10-15 दिनों में ठीक हो जाता है,