अज्ञात कारणों से लगी आग, घर ग्रहस्थी सब हुवा खाक

Voice of news 24

22 Jul 2023 15:32PM

महराजगंज

महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर मझार का टोला औरहवा कला मे बीती रात अज्ञात करग सेलगभग 2बजे एक झोपड़ी मे अचानक आग लग गई। झोपड़ी मे बांधी गई पाँच बकरी व चार मुर्गी की जलकर मौत हो गई। वही आग की चपेट में आने से भैंस बुरी तरह से झुलस गई पशुओ को बचाने के प्रयास में पशुपालन की आग के चपेट मे आकर गंभीर रुप से घायल हो गया।

ग्राम रानीपुर का टोला औरहवा कला निवासी जालंधर पुत्र लालसा के झोपड़ी मे अज्ञात कारण से देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग मे करीब 60 से 70 हजार का नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित जालंधर को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।