भारत हरित विकास और ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तन के लिए बड़ी कोशिश कर रहा : मोदी

Voice of news 24

22 Jul 2023 12:27PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत हरित विकास और ऊर्जा क्षेत्र में परिवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश मजबूती के साथ अपनी जलवायु प्राथमिकताओं को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है।.

गोवा में जी-20 देशों के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में भारत ने अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है।.