Voice of news 24
16Jun 2023 14:20PM
सिद्धार्थनगर
एक तरफ जहां केंद्र सरकार घर-घर शौचालय एंव गांव-गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा कर स्वच्छ भारत मिशन की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। सरकार की सोच है कि लोग किसी भी हाल में खुले में शौच न करें और स्वच्छ एंव सुंदर भारत का सपना जल्द से जल्द साकार हो मगर दूसरी तरफ हाल यह है कि जोगिया ब्लाक के नादेपार ग्राम सभा में बना सामुदायिक शौचालय पिछले 1 साल से केवल शोपीस बनकर रह गया है। आज तक इस सामुदायिक । ताला ही लटका रहता है।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक शौचालय की जो आज से लगभग 1 साल पूर्व बनकर तैयार हुआ था। इसके बनने से ग्रामीणों में इस बात को लेकर खुशी थी कि जिन घरों में अब भी शौचालय नहीं है, उन्हें इसका लाभ मिल पाएगा वहीं गांव में किसी सामूहिक आयोजन के समय भी यह उपयोगी साबित होगा। लेकिन अफसोस निर्माण से लेकर अब तक यह सामुदायिक शौचालय मात्र एक शोपीस बनकर रह गया है। आखिर आम लोग इसका प्रयोग करें भी तो कैसे, इस पर तो हर समय ताला ही लटकता रहता है।













