Vooice of news 24
04 May 2023 14:50PM
महाराजगंज
महाराजगंज में 10 नगर निकाय में गुरुवार की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। भारत नेपाल सीमा से सटे होने की वजह से मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। महराजगंज में 1 बजे तक 37.84 प्रति शत मतदान हुआ है।














